पटेवा : शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते ढाबा संचालक गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 11 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिली की यूपी बलिया ढाबा के संचालक राजेश कुमार सिंह अपने ढाबा में आम लोगो को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के सूचना पर यूपी बलिया ढाबा में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया ।
जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा ढाबा संचालक राजेश कुमार सिंह पिता सुरेन्द्र नाथ सिंह उम्र 47 वर्ष साकिन यूपी बलिया ढाबा ग्राम चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया.
जिसके कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें