महासमुंद : शादी कार्यक्रम में डांस कर रहे व्यक्ति को डंडे से... - CG Sandesh

महासमुंद : शादी कार्यक्रम में डांस कर रहे व्यक्ति को डंडे से कर दी पिटाई

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम घोडारी में शादी कार्यक्रम में डांस कर रहे व्यक्ति को डंडे से कर दी पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है. राकेश कोसले ने पुलिस को बताया 11 अप्रैल 22 के उसके पडोस के परमानंद के घर उसकी लडकी का शादी का कार्यक्रम चल रहा था. जिसमें गुरू घासीदास मंदिर के पास डी.जे चल रहा था जिसमें बच्चे लोग डांस कर रहे थे तथा उसका भतीजा अभिषेक कोसले भी डांस कर रहा था।
रात्री 09.00 से 9.30 बजे को नैन कुमार बंजारे हाथ में डंडा रखा हुआ था आया और उसका भतीजा अभिषेक को तुम यहां से हटो कहकर धक्का देकर मॉ बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा जिसे उसका भतीजा अभिषेक गाली देने से मना किया तब नैन कुमार बंजारे डंडा से मारने लगा वह वहीं पर बैठा मारपीट करने लगा तब वह जाकर बीच बचाव किया। मारपीट करने से उसके भतीजा के सिर के बांया साईड चोट लगा खून निकल रहा है. घटना को नीलेश आडे और महेश्वर कोसले देखे सुने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

अन्य सम्बंधित खबरें