ट्रैक्टर की चपेट में आई शिक्षिका, मौके पर हुई मौत, चालक गिरफ... - CG Sandesh

ट्रैक्टर की चपेट में आई शिक्षिका, मौके पर हुई मौत, चालक गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लापरवाह ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पलारी थानाक्षेत्र के ग्राम कोसमंदा के पास यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूल से वापस आ रही शिक्षिका को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई है। शिक्षिका पलारी विकासखंड के ग्राम सोनारदेवरी में पदस्थ थी। मृत शिक्षिका का नाम अनुष्का शर्मा बताया जा रहा। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामले की कार्रवाई कर रही है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें