महासमुन्द : दो बाइक आपस में भिड़े, एक चालक का पैर फेक्चर. - CG Sandesh

महासमुन्द : दो बाइक आपस में भिड़े, एक चालक का पैर फेक्चर.

महासमुन्द थाना अंतर्गत फारेस्ट मैदान के सामने दो बाइक आपस में भिड़े, एक चालक का पैर फेक्चर, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

कन्‍हैया साहू ने पुलिस को बताया कि 09 फरवरी को वह और उसकी पत्नि भोजबाई साहू रोज की तरह अपने घर से अपनी स्वयं की मोटर सायकल क्र0 CG 06 P 0355 से काम पर जाने के लिये रमनटोला की ओर निकले थे कि सुबह 09.30 बजे बीटीआई रोड फारेस्ट मैदान के सामने पहुचे थे कि उसकी मोटर सायकल को मचेवा निवासी पवन देवांगन के द्वारा अपनी मोटर सायकल क्र0 CG 04 LR 9531 से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया.

उसकी पत्नि को मामुली चोट आयी थी. परंतु एक्सीडेन्ट की वजह से उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आयी थी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये थे जहा उसका प्रारंभिक ईलाज हुआ था, उसका पैर फेक्चर हो गया था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन मो0सा0 क्र0 CG 04 LR 9531 का चालक के विरुद्ध अपराध 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें