महासमुंद : नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रक से बरामद कि... - CG Sandesh

महासमुंद : नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रक से बरामद किया 100 किलो गांजा, तस्करों की तलाश जारी

महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 53 रेहटीखोल चेकिंग प्वाइंट पर बीस लाख रुपए के एक क्विंटल गांजा तस्कर छोड़ कर फरार हो गए है। गांजा तस्करी करने वालो की जिला पुलिस तलाश कर रही है साथ ही ट्रक नंबर के आधार पर वाहन मालिक की भी जानकारी पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला के ओडिसा प्रांत से लगा होने की वजह से लगातार महासमुंद जिले के रास्ते गांजा की तस्करी होते रहती है। जिला पुलिस के कप्तान विवेक शुक्ला ने अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलीस को चेकिंग के लिए लगा रखा है। बीती रात्रि सिंघोडा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को एक ट्रक सी जी 10 सी 8715 खड़ी थी। पुलिस ने ट्रक का चेकिंग प्वाइंट तक आने का इंतजार किया लेकिन ट्रक एक ही स्थान पर खड़ी रही। पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ट्रक के पहुंची जिसे देखते ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। आसपास के जंगलों में पुलिस ने तस्करों की तलाशी की लेकिन उनके हाथों कुछ नही लगा। पुलिस ने ट्रक से एक क्विंटल गांजा बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ 20 बी एन डी पी एस एक्ट की कारवाई कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें