सरायपाली : एक राय होकर चार लोगो ने ठेला संचालक के साथ हाथ मुक्का व डंडे से की मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम अर्जुण्डा में एक राय होकर चार लोगो ने ठेला वाले के साथ हाथ मुक्का व डंडे से की मारपीट, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.
राजेश डड़सेना ने पुलिस को बताया कि वार्ड नंबर 9 झिलमिला सरायपाली में रहता है चाउमिन मंचूरियन ठेला चलाता है. वह 09 अप्रैल से ग्राम अर्जुण्डा में खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा मेला में मेन रोड किनारे चाउमिन मंचूरियन का ठेला लगाकर बिक्री कर रहा था कि 12-13 अप्रैल के रात्रि 12.30 बजे के आसपास ग्राम अर्जुण्डा के कमलेश साहू, भपेश नंद, रमेश बरिहा एवं अन्य व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति जिसे वह नहीं जानता के साथ उसके ठेला के सामने वाद विवाद हो रहा था.
तो वह वाद विवाद करने से मना करने पर कमलेश साहू, भपेश नंद, रमेश बरिहा एवं अन्य व्यक्ति द्वारा तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये व कमलेश साहू द्वारा अपने पास रखे बांस के डंडे से उसके सिर के पास मारा जिससे चोट आकर खून निकलने लगा एवं दाहीने हाथ के अंगूठे में दर्द हो रहा है। घटना को उसके पुत्र रमेश डड़सेना, सूरज एवं प्रकाश यादव देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.