खल्लारी :  सांस्कृतिक  भवन लोकार्पण एवं सीसी  लोकार्पण कार्य... - CG Sandesh

खल्लारी : सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं सीसी लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक द्वारिकाधीश यादव

माँ खल्लारी की पावन धरा पर आज समस्त आदिवासी कंवर पैकरा समाज महासभा खल्लारी में सांस्कृतिक भवन लोकार्पण एवं सी सी लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारिकाधीश यादव जी,लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा एवं पूर्व सांसद महासमुंद चंदूलाल साहू जी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों के रूप में आदिवासी कंवर पैकरा समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री हरवंश मिरी,पूर्व विधायक खल्लारी प्रीतम दीवान ,समाज के केंद्रीय जिला अध्यक्ष खल्लारी थानसिंह दीवान,विशिष्ट अतिथि एवं ग्राम पंचायत खल्लारी के सरपंच उमेश्वरी ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आदिवासी कंवर पैकरा समाज खल्लारी महासभा अतिथियों को डंडा नृत्य बाजे गाजे एवं पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी द्वारा स्वागत किया गया ततपश्चात अतिथियों के द्वारा श्रीफल तोड़कर पूजा अर्चना कर सी सी रोड और सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया गया।

अतिथियों का आदिवासी कंवर पैकरा समाज के प्रमुख पदाधिकारीगण ,युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के द्वारा पुष्पहार एवं राम दरबार का मोमेंटो भेंट किया गया।
स्वागत बाद अपने उद्बोधन में चंदूलाल साहू ने कहा कंवर आदिवासी समाज को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दे। शिक्षा विकास की रीढ़ है संस्कार उसे फलीभूत करता है। संस्कार से ही नशा से दूर रहेंगे नशा नाश की जड़ है।इसके साथ साथ विकसित समाज बनने के लिए अपने रूढ़ि परम्परा एवं नियम में समय एवं आवश्यकता अनुसार परिवर्तन करें आदिवासी कंवर पैकरा समाज सरल एवं मेहनतकश समाज है समाज के विकास के लिए शुभकामना देता हूँ।


अन्य सम्बंधित खबरें