बसना : प्लास्टिक जरकीन में रखे 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो ग... - CG Sandesh

बसना : प्लास्टिक जरकीन में रखे 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 13 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बिरेनडबरी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा हैं पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान पर लेकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया. जहां एक व्यक्ति 20 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर तरल द्रव पदार्थ भरी हुई मिला जिसके नाम पता पूछने पर अपना नाम जयलाल बरिहा पिता दशाराम बरिहा उम्र 50 वर्ष ग्राम दलदली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया. आरोपी के कब्जे से एक 20 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब को जुमला 20000 ml कीमती 4000/- रू को बरामद कर जप्त किया गया.

इसी तरह बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बरेकेल में गजपति उर्फ मनबोध सिदार अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखे हैं पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर गजपति उर्फ मनबोध पारेश्वर को तलब किया जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर गवाह एवं पुलिस पार्टी की तलाशी देकर उसके कब्जे की तलाशी ली गई तलाशी में उसके घर पीछे बाड़ी में कोने पर दो नग 10, 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में करीबन 10, 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब भरा कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 4000 /- रूपये रखा मिला.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें