Cg ब्रेकिंग : डैम में डूबने से एक युवती की मौत, दो लोगों की तलाश जारी
गरियाबंद। दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने गए एक युवती की डूबने से मौत हो गई है। गरियाबंद कूकदा डैम में गुरूवार को यह हादसा हुआ। मृतक का नाम रीता कुमारी 27 वर्ष मगरलोड की निवासी है। वहीं डेम में डूबे दो लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी ज़िले से पिकनिक मानने 8-10 लोग आए हुए थे। जिसमें एक लड़की की डूबने से मृत्यु हो गई है। जिसे गरियाबंद सरकारी अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर श्याम मेघनी ने उसे मृत होने की पुष्टि की। वहीं राकेश तेता कांकेर के बताए जा रहे है। और दूसरा व्यक्ति लक्ष्य वर्मा रायपुर के है।
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक NGO में काम करते है और अपने दोस्तों के पिकनिक मनाने कुकदा डैम आए थे जाह नहाते वक्त ये हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लाेगों ने थाना पंदुका मे सूचना दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भूषण चंद्रकार मौक़े पर पहुँच गए एवं गरियाबंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर मौक़े पर पहुँचे । वहीं थाना प्रभारी भूषण चंद्रकार अपने टीम के साथ रेशक्यू में जुटे हुए है। भूषण चंद्रकार ने बताया की गरियाबंद से नगर सेना की टीम बाढ़ बचाव दल को बुलाया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है।