CRIME NEWS : जीजा ने किया साली से रेप, घुमाने के बहाने ले गय... - CG Sandesh

CRIME NEWS : जीजा ने किया साली से रेप, घुमाने के बहाने ले गया था महासमुंद, अब हुआ गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता से रेप उसके ही रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक ने किया है। बताया जा रहा है कि 9 महीने पहले वह नाबालिग को घर से ले गया था। फिर वापस लेकर ही नहीं लौटा था। बाद में जब नाबालिग के पिता ने आरोपी को फोन कर लड़की को वापस घर छोड़ने की बात कही, तब उसने अपने रिश्ते के ससुर को ही धमकाया। कहने लगा जो करना है कर लो, वापस नहीं लाऊंगा।अब इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केडार थाना क्षेत्र का है।

इस केस में पीड़िता की पिता ने शिकायत की थी। उसने शिकायत में बताया कि 9 महीने पहले अनिल दास वैष्णव (30) हमारे घर आया था। वो रिश्ते में हमारा दामाद लगता है। रिश्तेदार था, इसलिए कुछ दिन घर में रुका भी था। उसके कुछ दिन बाद जब वापस लौटने लगा तो हमारी बेटी को घुमाने ले जाने के बहाने महासमुंद अपने घर ले गया था।

शिकायत में बताया गया कि काफी दिन बीत गए। इस पर हमने उसे फोन भी गया था। मगर आज-कल करके टालमटोल करता रहा। इस बीच लड़की का फोन आया और उसने बताया कि अनिल दास प्रेमजाल में फंसाकर उसे घर से ले गया था। लेकिन अपने घर नहीं ले गया है। इसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी से फोन पर बात की थी। तब उसने कहा कि मैं वापस लड़की को नही लेकर आऊंगा। आपको जो करना है कर लो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि आरोपी के पहले से ही 3 बच्चे हैं। फिर भी उसने ये सब किया है।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को महासमुंद से ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें