बसना : राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
समिति का लक्ष्य खिलाड़ियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाना
हेमंत वैष्णव, बसना : बसना ब्लॉक के रोहिना गांव में 35 वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ के सैकड़ों युवा खिलाड़ी इस खेल को अपना लक्ष्य बनाकर बड़े मुकाम तक पहुंच चुके है, पुलिस, शिक्षक एवं सहित कई शासकीय कार्यो में पदस्थ है, यहां के खिलाड़ी नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल किये है जिन्हें नेता और मंत्री के हाथों सम्मानित भी किया गया है. केशव सेठ के सुपुत्र प्रभाष सेठ बॉल बैडमिंटन में इंटरनेशनल खेलकर स्वर्ण पदक जीता है और भारत देश का नाम रौशन किया है, जिनको केंद्र व राज्य में सम्मानित भी किया गया।
यहां खेल 35 वर्ष पूर्व
युवा आजाद समिति रोहिना के नाम से बनाया गया था, जिस समय समिति
के सदस्यों को कोई सहयोग नही मिल पा रहा था, तभी स्थानीय
युवाओं ने उनका हाथ थामा और उनकी मेहनत से आज इस समिति को आगे बढ़ाने और सहयोग करने
के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधी स्वयं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है। प्रति वर्ष के भांति
इस वर्ष भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में
बसना तहसीलदार रामप्रसाद बघेल शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा कि
खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर सम्भव प्रयास
करूँगा, और उनकी मांगो को आगे तक पहुंचाऊंगा, कार्यक्रम
में अध्यक्षता कर रहे आर एस साहू, राजस्व निरीक्षक राकेश साहू, पूर्व
सरपंच सुरेंद्र सेठ, पत्रकार मनहरण सोनवानी, किशन
नायक, केशव सेठ सहित कबड्डी निर्णायक गण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।