रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज,  लगे है... - CG Sandesh

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, लगे है ये आरोप

सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ने के मामले में रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक नायक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है।

बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर मुलायम सिंह बेलबहाड़ से माल खाली कर कोतरा रोड थाने के पास पार्किंग के लिए जा रहा था। इसी दौरान विधायक के बेटे रितिक नायक ने चार-पांच युवकों के साथ मिलकर गाड़ी पर पत्थरबाजी की। 

गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ उन्होंने ट्रक ड्राइवर की पिटाई कर दी। ट्रक ड्राइवर जब शिकायत लेकर कोतरा रोड थाने पहुंचा, तो रितिक नायक दोस्तों के साथ वहां भी पहुंच गया। फिर उसने पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट की।

वहीं, ड्यूटी में तैनात आरक्षक एलएस राठिया ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो युवकों ने आरक्षक राठिया को भी पीट दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामले में कांस्टेबल की शिकायत पर विधायक पुत्र और उसके दोस्तों पर के खिलाफ धारा 294, 506 353 323 34 तहत मामला दर्ज किया है। वहीं ड्राइवर मुलायम सिंह यादव की शिकायत भी कोतवाली में एक मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। हालांकि इस पूरे मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें