बागबाहरा : मंदिर दर्शन करने जा रहे कार सवार को मारी ठोकर, मह... - CG Sandesh

बागबाहरा : मंदिर दर्शन करने जा रहे कार सवार को मारी ठोकर, महिला घायल

पिथौरा से बागबाहरा रोड पर एक कार चालक की लापरवाही से दुर्घटना होने पर एक अन्य कार में बैठी महिला घायल हो गई. जिसे ईलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है.

अविनाश मिश्रा  ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल 2022 को वह अपने सह परिवार के साथ अपनी कार क्र CG 22 U 7769 में बलौदाबाजार से चंण्डी मंदिर घुंचापाली बागबाहरा और खल्लारी‍ मंदिर दर्शन करने आ रहा था. तभी शाम करीबन 5.00 बजे पिथौरा से बागबाहरा रोड पर राईस मिल ग्राम कल्याणपुर के पास सामने की ओर से आ रही कार क्र. CG 29 A 2175 का चालक अपनी कार को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उनकी कार क्र. CG 22 U 7769 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे कार में सवार अविनाश की पत्नी अनिता मिश्रा के बांये की कोहनी और कंधा, मस्तक में चोंट लगी है.

जिसके बाद उसे 108 से ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा लाया गया जहां से रिफर करने पर अनिता मिश्रा को एक निजी अस्पताल रायपुर में भर्ती कर ईलाज करवाया जा रहा है.

बताया गया कि कार क्रमांक CG 29 A 2175 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से चोंट लगी वाहन कार क्र. CG 22 U 7769 क्षतिग्रस्त हो गयी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार क्र. CG 29 A 2175 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें