बागबाहरा : घर के बाहर खड़ी मोटरसायकल हुई चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के बाहर खड़ी मोटरसायकल हुई चोरी

बागबाहरा थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसायकल चोरी होने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है.

प्रार्थी मनीष सोनी ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल 2022 को वह अपने दोस्त की शादी ग्राम पड़कीपाली गया था, जो रात्रि करीबन 02:00 बजे अपने मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्र CG 06 GH 8336 से घर वापस आया और अपनी मोटरसायकल एचएफ डिलक्स क्र CG 06 GH 8336 को हेण्डल लाक कर अपने घर के सामने गली में रख अपने घर सोने चला गया.

इसके बाद मनीष जब सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसायकल घर के सामने नही थी, जिसका आसपास के लोगो से पुछताछ करने पर पता नही चला. मोटरसायकल की कीमती करीबन 20000 रूपये बताई गई है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें