शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, नाबालिग लड़का गिरफ्तार
अभनपुर। राजधानी से लगे अभनपुर के हसदा नंबर 2 गांव से नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर भगाकर लेजाकर दुष्कर्म करने वाले नाबालिक युवक को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पूर्व एक नाबालिग लड़की घर से लापता हुई थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में कई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की की छानबीन की तो लड़की को उसी के गांव के एक नाबालिक युवक के पास से दस्तयाब किया गया है। जहां नाबालिग युवक ने शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले ने दुष्कर्म के आरोपी नाबालिक युवक के विरुद्ध 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला कायम कर नाबालिक को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें