पत्नी ने पत्थर से कुचलकर की पति की हत्या, सोते हुए सुलाया मौ... - CG Sandesh

पत्नी ने पत्थर से कुचलकर की पति की हत्या, सोते हुए सुलाया मौत की नींद

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। महिला ने पति को उस समय मौत के घाट उतारा जब वह सो रहा था। उरला थाना पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उरला एकता चौक निवासी उमेश धुर्वे (30) की पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे (26) ने हत्या की है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी दोनों बेस्ट प्राइस में काम करते थे। सोमवार को भी वहां उनके बीच विवाद हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया और दोनों घर आ गए। घर आने के बाद विवाद फिर बढ़ गया और पति ने पत्नी को मारा भी। इसके बाद मकान मालिक ने आकर दोनों को समझाइश दी। जिसके बाद लड़ाई शांत हुई। हालांकि बाद में सोते वक्त महिला ने घर में रखे पत्थर से पति के सिर में मार कर हत्या कर दी। सुबह जब देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पास के रहने वाले अन्य लोगों ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला शक होने पर खिड़की से देखा तो महिला पति को पानी पिला रही थी। इसके बाद लोगों ने महिला से जैसे-तैसे गेट खुलवाया तो महिला ने बताया कि उसके पति खुद के सिर में पत्थर पटक लिए हैं और उनकी मौत हो गई है। इसकी जानकारी उरला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची पुलिस को भी महिला ने गुमराह किया। महिला ने बताया कि लड़ाई के बाद उसके पति ने खुद ही अपने सिर में पत्थर पटक कर जान दे दी। घटना और चोट को देखते हुए, पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि लड़ाई के बाद उसने सोते वक्त हत्या कर दी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें