पटेवा : 15 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : 15 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने 19 अप्रैल 2022 को मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही करते हुए 15 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपराम ध्रुव पिता कचरू राम ध्रुव उम्र 38 वर्ष ग्राम बोडरा को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखे पाये जाने से आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 4500 रूपये का जप्त किया गया तथा गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 103/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया.

संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर के मार्गदर्शन में सउनि सुनीत कुमार भोई, आरक्षक सुनील चन्द्रवंशी, दानवीर ठाकुर एवं थाना पटेवा स्टाफ द्वारा की गयी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें