सांकरा : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर भाई और पत्नी को जान सहित मारने की धमकी
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरनाईदादर में एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर अपने भाई और पत्नी को जान सहित मारने की धमकी दे दी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
देवराज सामल ग्राम भतकुंदा निवासी ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल 2022 को करीब 03:00 बजे वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बरनाईदादर गया हुआ था. जहाँ वह घर के बाहर गली में खडा था. उसी समय पास के भुवनेश्वर साहू के घर से चिल्लाने का आवाज आने पर देवराज दौडकर उनके घर जाकर देखा तो पुरूषोत्तम साहू अपने भाई भुवनेश्वर साहू एवं अपनी पत्नि से शराब पीने के लिए 3000 रूपये मांग रहा था. जिसे उसके भाई एवं उसकी पत्नि के द्वारा पैसा नहीं है कहां से देगें रोज रोज का तुम्हारा नाटक है कहकर मना कर रहे थे.
जिसपर पुरूषोत्तम तुम लोग मुझे शराब पीने के लिए पैसा नहीं दोगे तो मै तुम लोगों को जान से मार दूंगा कहकर अपने भाई तथा अपनी पत्नि से मारपीट करने लगा.
यह देख देवराज जब उन्हें छुडाने बीच बचाव करने गया तो पुरूषोत्तम साहू उसे भी गाली गलौच देते हुए मै तुम्हें भी देख लूंगा तुम कौन होते हो हमारे बीच में पड़ने वाले कहकर भी गाली गलौच करते हुए देवराज को धक्का देते हुए तुम लोग मुझे शराब पीने के लिए पैसा नहीं दे रहे हो आज रात को तुम लोगों को जान सहित मार दूंगा कहते हुए वहां से भाग गया.
मामले में आवेदक देवराज सामल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुरूषोत्तम साहू के विरुद्ध धारा 327-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.