पिथौरा : पान दुकान में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा ख... - CG Sandesh

पिथौरा : पान दुकान में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खिलाने वाले पर पुलिस ने की कार्यवाही.

पिथौरा पुलिस ने 19 अप्रैल 2022 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर खेलते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि साहेब मेडिकल के पास नारद साहू अपने पान दुकान में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खिला रहा था जिसकी सुचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किया. जहां नारद साहू अपने दुकान में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखा हुआ पर्ची के साथ पकड़ा गया जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम नारद साहू पिता शिवराखन साहू उम्र 35 साल निवासी टेका थाना पिथौरा का होना बताया एवं हारजीत का अवैध लाभ अर्जन करने के नियत से सट्टा पट्टी अंको के आधार पर लिखकर खेलाना बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सट्टा पट्टी लिखा हुआ पर्ची जिसमें 12,250 रूपये का रकम लिखा हुआ है एवं नगदी रकम 5510 रूपये,  एक डाट पेन को जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें