महिला पुलिस मित्र एवम पुलिस अधीक्षक के तत्वाधान में अपराध मुक्त व नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु लिया संकल्प
बलौदाबाजार । 10-04-2018 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री आर.एन. दाश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विमल वैस के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बलौदाबाजार निरीक्षक श्री रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में “ हमर संगवारी हमर पुलिस ” कम्युनिटी पुलिस के तहत कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बिटकुली में सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में महिला बाल अधिकारी व सखी वन स्टाप सेंटर से सुश्री तूलिका परगनिया,एवम तीन ग्रामो के सरपंचो सहित ग्राम डोटोपार,सेमराडीह, बिटकुली, अचानकपुर के महिला कंमाडो सैकडों ग्रामीण महिलाओं के साथ अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुये जिला पुलिस अधीक्षक आर. एन. दास ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण व समाज के प्रति नारी का योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि - नारी अगर चाहे तो नर्क को स्वर्ग व स्वर्ग को नर्क बना सकती है , समाज में परिवर्तन लाने के लिये नारी की अहम भूमिका को इंकार नही किया जा सकता उन्होने हमर संगवारी हमर पुलिस कार्यक्रम में नारी शक्ति की सराहना करते हुये महिला कमांडो के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये कहा कि- अब हमारे बलौदाबाजार जिले को अपराध मुक्त होने से कोई नही रोक सकता व अपराध मुक्त नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में अब नारी जाग चुकी है अब उसे कोई निद्रा नही सुला सकती, पुलिस अब नारी शक्ति के साथ है उन्हे घबराने की जरूरत नही है।
कार्यक्रम की श्रृंखला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विमल वैस ने नारी शक्ति जागरण करने वाली फिल्म दंगल में अभिनय कर रहे पात्र गीता बबीता का दृष्टांत देते हुये नारी शक्ति को अपने रूप में अवतरण करने की बात कही साथ ही उन्होने नारी को अपने नवशक्ति रूप को जागरण कर समाज को एक नई दिशा देने के साथ नशा व अपराध मुक्त भारत निर्माण करने की अपील की ।
सखी वन स्टाप सेंटर की महिला अधिकारी सुश्री तुलिका परघनिया ने अपने उद्बोधन में भारत व राज्य सरकार द्धारा महिलाओं को दिये गये अधिकारो के जानकारी देते हुये कहा कि महिलाओं पर अपराध व अत्याचार घर के दहलीज से शुरू होकर घर के दहलीज पर ही खत्म होती है , उन्हे समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिये पुलिस के साथ मिलकर इस दिशा में एक नई पहल करनी होगी।
कार्यक्रम के अंत में बलौदाबाजार सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी रामअवतार ध्रुव नशा व अपराध मुक्त समाज निर्माण करने के लिये महिलाओं को आगे आने की अपील कर उन्हे समाज में बढ रही अपराधों की नये नये तरीकों से अवगत कराते हुये कहा कि अब साइबर युग का प्रारंभ हो चुका है और इस साइबर युग में कई नये अपराध जन्म ले रहे है जिनमें समाजिक अपराध सहित आर्थिक अपराध भी शामिल है उन्होने कहा सायबर अपराध के तहत किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना बैंक का खाता नंबर ATM नंबर व OTP नंबर नही बताया जाए , साथ ही किसी भी फर्जी चीट फंड कंपनी में अपना पूंजी निवेश नही किया जाना चाहिए, जबकि भारत सरकार के उपक्रम के तहत जो इंसोरेंस कंपनीया है उसमें अपना पूंजी निवेश करें,साथ ही उन्होने चेहरा पहचानो प्रश्न के उत्तर के जाल में नहीं फसने की बताया और ट्राफिक नियमों का हवाला देते हुये अपने वाहनों के समस्त कागजात व हेलमेट का प्रयोग किए जाने पर जोर देते हुये नाबालिक बच्चो को वाहन नही चलाया जाने पर जोर दिया ।
कार्यक्रम कें अंत में सभी ग्रामों से आये सैकडो महिला कमांडो व ग्राम प्रमुखों सहित ग्रामवासियों ने इस जन चेतना , नारी सशक्तिकरण, नारी उत्थान सहित नशा व अपराध मुक्त समाज के प्रति पुलिस की भूमिका को लेकर जिला पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा किया । साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक आर.एन.दास ने महिला कमांडो को साड़ी सहित पहचान पत्र, टोपी , डंडा भी वितरण किया, जिससे महिलाओं ने अपने आपको गर्व की महशूस किया।