नायब तहसीलदार निलंबित, किसान से की थी अंग्रेजी शराब की मांग - CG Sandesh

नायब तहसीलदार निलंबित, किसान से की थी अंग्रेजी शराब की मांग

बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार ने एक किसान से काम के एवज में अंग्रेजी शराब की मांग की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. वीडिओ वायरल होने के बाद नायब तहसीलदार रमेश कुमार को कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान वो भू अभिलेख शाखा में अटैच रहेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने फरियादी से काम के एवज में अंग्रेजी शराब की मांग की थी. मामले का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वीडियो में काम कराने के बदले नायब तहसीलदार अंग्रेजी शराब लाने को कह रहे हैं. एक किसान अपनी जमीन से सम्बंधित समस्या को लेकर मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार रमेश कुमार के पास पहुंचा था. उसका काम करने के बाद सरकारी अधिकारी ने बदले में किसान से अंग्रेजी शराब की कीमत पूछी और कहा लेकर आओ.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें