पिथौरा : सायकल सवार को मोटर सायकल चालक ने मारी ठोकर, मामला द... - CG Sandesh

पिथौरा : सायकल सवार को मोटर सायकल चालक ने मारी ठोकर, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम अरण्ड के पास सायकल में सवार दो लोगों को मोटर सायकल चालक ने ठोकर मार दी. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

परसराम देवांगन  ने पुलिस को बताया कि वह 10 अप्रैल 2022 को शाम करीबन  5 बजे अपने साला विशनाथ देवांगन के सायकल में ग्राम अरण्ड साप्ताहिक बाजार जा रहा था. सायकल उसका साला विशनाथ देवांगन चला रहा था परसराम सायकल के पीछे सीट पर बैठा था. तभी ग्राम अरण्ड के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GD 5393 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे परसराम के माथे, पैर एवं हाथ में चोट आया तथा परसराम के साला विशनाथ देवांगन के दांये पैर एवं चेहरे में चोट लगा है. इसके बाद उन्होंने अपना ईलाज सीएचसी पिथौरा में कराया. और पुलिस में इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GD 5393 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें