महज 5 रुपए को लेकर हुआ जमकर बवाल, दो पक्षों में हुई मारपीट स... - CG Sandesh

महज 5 रुपए को लेकर हुआ जमकर बवाल, दो पक्षों में हुई मारपीट से फूटे सिर

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम छपोरा में एक किराना दुकान में 5रु जमा रख लेने के नाम से पुरानी उधारी के लेन देन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे दोनों पक्ष लहूलुहान हुए है। तिल्दा नेवरा पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों का केस दर्ज कर काउंटर केस बनाया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छपोरा वार्ड क्रमांक छह में स्थित एक किराना दुकान में नेतलाल गेन्डरे के द्वारा अपने 8 वर्षीय बालक अनिल को गुटखा लेने के लिए 10रुपये देकर भेजा गया। बालक गुटका ले कर आ गया और 5 रु वही जमा रह गया। नेतलाल गेंडरे 5 रुपये क्यों रख लिया कहते हुए किराना दुकान संचालक के पास गया और उसी बीच वाद विवाद इतना बढ़ गया की किराना दुकान संचालक के पुत्र अजय बंजारे द्वारा नेतलाल गेंडरे को वहां रखे टिफिन से उसके सिर पर वार कर दिया गया और मारपीट की गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया।


वहीं इस मामले में किराना दुकान संचालक की पत्नी गायत्री बंजारे का कहना है कि नेतलाल ने मेरे दुकान में पुरानी उधारी की रकम नहीं पटाया है, और उसके पुत्र अनिल 8 वर्षीय बालक के द्वारा 10रुपये का नोट लेकर आया था और दुकान से एक गुटखा लिया। मेरे पास लौटाने के 5 रु नहीं थे, तभी कुछ देर बाद नेतलाल गेंडरे अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर मेरे दुकान पर 5 रुपये के नाम से विवाद करते हुए मेरे बेटे अजय बंजारे को खूब पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया, वहीं मेरे द्वारा छुड़ाने पर मुझसे भी मारपीट की। वहीं पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की मेडिकल मुलाहिजा करवा कर दोनों तरफ से अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें