बसना : गोठान में लगा सोलर पंप व केबल वायर चोरी.  - CG Sandesh

बसना : गोठान में लगा सोलर पंप व केबल वायर चोरी.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम तोषगांव गोठान में लगा सोलर पंप व केबल वायर चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नयन सिदार ने पुलिस को बताया कि ग्राम तोषगांव में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है। शासन के महती योजना नरवा घुरूवा बाडी योजना के तहत ग्राम गोठान तोषगांव में पंचायत द्वारा सोलर पंप, पानी पंप तथा केबल वायर ग्राम तोषगांव के गोठान में विगत एक वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था।

02 मार्च 2022 के 22:00 से 03 मार्च 22 के 05 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर उक्त सोलर पंप, पानी पंप एवं केबल वायर कीमती 21000 रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें