आजादी के अमृत महोत्सव पर विकासखंड सरायपाली के स्वास्थ्य मेला... - CG Sandesh

आजादी के अमृत महोत्सव पर विकासखंड सरायपाली के स्वास्थ्य मेला में 1217 लोगों को मिला लाभ सरायपाली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के तहत विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक सरायपाली एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद व कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। विधायक महोदय द्वारा स्वयं अपना हेल्थ कार्ड शिविर स्थल पर बनवाया गया एवम् सभी को खुद का हेल्थ कार्ड एवम् आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु अपील किया गया तथा अपने संबोधन में कहा गया कि शासन के द्वारा सभी नागरिकों को बेहतर निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला लगाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जा रहा है उपरोक्त शिविर में 1217 लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में मेडिकल बोर्ड से डॉक्टर के गजभिये, डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ,डॉ मानस अंकुर सतपथी, डॉक्टर नारायण साहू , डॉ योगेश बरिहा, डॉक्टर आकांक्षा तिवारी , टेकलाल नायक ,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे  एवं सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा ।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें