तुमगांव : लक्ष्मण मंदिर के पास से मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

तुमगांव : लक्ष्मण मंदिर के पास से मोटर सायकल चोरी.

थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम सिरपुर में लक्ष्मण मंदिर के पास से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

भागवत सेन ने पुलिस को बताया कि सिरपुर लक्ष्मण मंदिर में करीब दस साल से माली का काम कर रहा हूं, जो कि 21 अप्रैल 2022 दिन गुरूवार को वह अपने लाल रंग के मोटर सायकल हीरो HF Deluxe क्रमांक CG 06 GN 1535 को लक्ष्मण मंदिर के बाउण्ड्री के बाहर दोपहर करीब 02.30 बजे खडा किया हैन्डिल लाक नहीं किया था चाबी अपने पास रखकर लक्ष्मण मंदिर परिसर में माली का काम करने चला गया.

शाम करीब 05 बजे काम कर घर जाने के लिए लक्ष्मण मंदिर के बाहर निकल कर देखा तो उसका मोटर सायकल जहां खडा किया था वहां नहीं था आसपास पता तलाश किया कहीं पता नहीं चला किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था उक्त मोटर सायकल उसके नाम से पंजीकृत है पुरानी इस्तेमाली करीबन 25,000 रूपये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें