बागबाहरा : शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस को 22 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि पुराना कालेज बागबाहरा के पास आम रोड पर शराब के नशे में एक व्यक्ति मदहोश होकर गिर पड रहा है पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर गिर पड रहे थे जिसके पास जाकर पुछताछ करने पर अपना नाम लोलन ईरकन तिर्की पिता एच तिर्की उम्र 46 वर्ष साकिन वार्ड नं 02 झलप चौक थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसे गवाह के समक्ष मौके पर उठा कर थाना बागबाहरा लाये। थाना में ब्रीथएनलाईजर मशीन से परिक्षण किया। जिसमें आरोपी लोलन ईरकन तिर्की द्वारा 360mg/100mlमात्रा शराब सेवन करना पाया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी तरह बागबाहरा पुलिस को आरोपी मंगलेश पटेल द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब पिलाने की विधा उपलब्ध कराते मिला. जिसके कब्जे से 100 एम.एल. देशी प्लेन शराब कीमती 40 रू. एवं 02 नग डीस्पोजल को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।