महासमुंद : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 4 व्यक्ति... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 4 व्यक्ति गिरफ्तार.

महासमुंद पुलिस 23 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति तेजराम पाल का चखना सेंटर दलदली रोड में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ घटना स्थल तेजराम पाल का चखना सेंटर दलदली रोड महासमुन्द गये जहां पर आरोपी तेजराम पाल लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम तेजराम पाल पिता खिलावन पाल उम्र 34 साल साकिन दलदली रोड महासमुन्द का रहने वाला बताया आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति पाले महानंद का ढाबा दलदली रोड में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी पाले महानंद पिता पुरन महानंद उम्र 40 साल साकिन दलदली रोड नयापारा महासमुन्द के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति दुर्गेश गुप्ता का ढाबा दलदली रोड महासमुन्द में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी दुर्गेश गुप्ता पिता स्व0 छेदीलाल गुप्ता उम्र 40 साल साकिन दलदली रोड जगत पान सेंटर के पास महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त किया गया.

इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति चुन्नी चखना सेंटर के पास बेमचा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. आरोपी रूपराम निषाद पिता स्व0 बिशाहू राम उम्र 36 साल ग्राम बडगांव नहर पारा वार्ड नं 14 जिला महासमुन्द के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें