बसना : 3 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 3 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

बसना पुलिस को 23 अप्रैल 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम सागरपाली की रास्ते की ओर से दो व्यक्ति एक लाल रंग की बिना नंबर प्लाटिना मो0सा0 से ग्राम पिरदा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर परिवहन करते आ रहे है

घटनास्थल ग्राम पडकीपाली में मेन रोड पुल (नाला) के पास जाकर मुखबिर के बताये अनुसार एक लाल रंग की बिना नंबर प्लेटिना मो0सा0 में बैठकर दो व्यक्ति आ रहे थे जिसे रोकवाकर पुछताछ किये तो मो0सा0 चलाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम पता रोहित कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन नायाबरहा थाना बलांगिर जिला बलांगिर (उडिसा) एवं पीछे बैठे व्यक्ति चंद्रकात चौहान पिता रामलाल चौहान उम्र 17 वर्ष साकिन टांगापासा चौकी भंवरपुर थाना बसना का निवासी होना बताये.

आरोपीगणो के सयुकत् कब्जे से कुल 03 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 40000 रू. को बिक्री करने वास्ते घटनास्थल पर मो.सा. प्लेटीना किमती 10000 रू. मे परिवहन करते मिला तथा 01 नग मोबाईल्‍ कीमती 2000 रू. नगदी रकम 700 रू. को जप्त किया गया.

आरोपीगण का कृतय अपराध धारा 20(ख)NDPS का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें