खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला - CG Sandesh

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला

गौरेल्ला-पेंड्रा-मरवाही  जिले में खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मामला मरवाही के गुल्ली डांड़ गांव का है, जहां एक महिला खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान एक भालू ने महिला पर हमला कर दिया.

भालू के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें