पितृदोष और वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर से करें ये उपाय, ... - CG Sandesh

पितृदोष और वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर से करें ये उपाय, सारी परेशानियां होंगी दूर

कपूर का इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है. ये हवन और आरती करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ज्योतिष के अनुसार आप कपूर से कई तरह के उपाय भी कर सकते हैं. ये उपाय ग्रह दोष और वास्तु दोष दूर करने में मदद करते हैं.

कपूर का इस्तेमाल पूजा पाठ में किया जाता है. ये हवन और आरती करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ज्योतिष के अनुसार आप कपूर से कई तरह के उपाय भी कर सकते हैं. ये उपाय ग्रह दोष और वास्तु दोष दूर करने में मदद करते हैं.

सकारात्मक ऊर्जा के लिए कपूर - सुबह और शाम घर में कपूर जलाएं. इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ये नकारात्मकता को दूर करता है. ये घर में सुख और शांति को बनाए रखता है.

घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष है तो कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में कपूर रखकर उस स्थान पर रख दें. इससे वास्तु दोष को दूर करने में मदद मिलेगी.

बहुत से लोगों की कुंडली में पितृ दोष और कालसर्प दोष होता है. इस कारण जीवन में व्यक्ति उन्नति नहीं कर पाता है. ऐसे में आप कपूर से उपाय कर सकते हैं. इसके लिए कपूर को घर में तीन टाइम जलाएं. सुबह, शाम और रात को कपूर जलाएं. ये पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने में मदद करता है.

 किसी की कुंडली में शनि दोष है तो वो कपूर से उपाय कर सकता है. इसके लिए नहाने के पानी में कपूर के तेल और चमेली के तेल की कुछ बूंदे डालें. इससे स्नान करें. ये शनि दोष को दूर करने में मदद करता है. ऐसा करने से राहु-केतु भी परेशान नहीं करते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें