पटेवा : तेन्दुवाही से 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस को 24 अप्रैल को मुखबीर के सुचना पर घटना स्थल तेन्दुवाही से बनपचरी जाने का कच्ची रास्ता मीठानीम पेड के नीचे ग्राम तेन्दुवाही में रेड कार्यवाही कर जहां आरोपी राधेश्याम ठाकुर पिता आशाराम ठाकुर उम्र 43 साल साकिन तेन्दुवाही, थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) को अवैध रूप से हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखे पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला अंदर एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर एवं एक लीटर वाली पानी बाटल में 01 लीटर कुल 06 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब कीमती 1800 रूपये का शराब रखे मिला, जिसे गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी राधेश्याम ठाकुर का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें