CG NEWS : पुलिस को अब तक की बड़ी सफलता, करोड़ो के गांजे के साथ... - CG Sandesh

CG NEWS : पुलिस को अब तक की बड़ी सफलता, करोड़ो के गांजे के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पुलिस ने छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश मे गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.पुलिस ने तस्करों से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है. पुलिस ने मामले में अलग- अलग जगह से कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने तस्करी के मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई की है.

बता दें कि पुलिस ने अब तक की गांजा तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अलग- अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर 4 करोड़ से अधिक का गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी को जब्त किया है. इसी क्रम में थाना मरवाही द्वारा कारीआम आरटीओ बेरियर के पास वाहनों की तलाशी लेकर पूछताछ कर तलाशी ली जा रही थी।

इस दौरान पुलिस की टीम को वाहन में सीमेंट डस्ट भरा दिखाई दिया, जिसे हटाने पर अंदर अलग-अलग बोरियों में गांजा पाया गया. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD-19-K-2300 और उसमें भरे 20 क्विंटल 30 किलोग्राम गांजे को जब्त किया गया. जिसकी कुल कीमत 4 करोड़ 16 लाख आंकी जा रही है.

पुलिस ने तस्करी के मामले में गौरेला- पेंड्रा- मरवाही के अलग- अलग थानों से 9 आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी में फिरोज खान, गिरीश यादव, दौलत केंवट, रामकुमार पटेल, शंकर चौहान, लखन कश्यप, शिव कैलाश साहू, विशाल गोयल और बबलू कुमार साहू को धर दबोचा है. सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें