CG : प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया मिलने, देरी से पहुचने प... - CG Sandesh

CG : प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया मिलने, देरी से पहुचने पर खुद को लगा ली आग

बिलासपुर। जिले मे प्रेमी के देर से पहुंचने पर नाराज प्रेमिका के खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। लड़की को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने प्रेमी को मिलने बुलाया था। लेकिन वह देर से आया। प्रे मि के देर से आने से नारक लड़की ने ये कदम उठाया। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र में रहने वाली किशोरी 17 वर्षीय बीते शुक्रवार को अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रोजी मजदूरी करने गए थे। इस दौरान उसने अपने प्रेमी जितेंद्र जांगड़े को मिलने के लिए घर बुलाया। लेकिन लड़का किसी कारणवश देर से पहुंचा। इससे लड़की नाराज हो गई और उसने अपने कपड़ों पर केरोसीन डाल लिया। बताया जा रहा है कि वह लड़के का इंतज़ार कर रही थी। जैसी ही जितेंद्र उसके घर पहुंचा लड़की ने खुद को आग लगा ली।

इससे बाद लड़के ने किसी तरह आग बुझाया और आनन-फानन में लड़की को अकलतरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां से अकलतरा पुलिस को अस्पताल से सूचना दी गई और बताया गया कि लड़की को उसके प्रेमी ने आग लगाकर मारने की कोशिश की है। इस आधार पर पुलिस ने शुन्य में मामला दर्ज कर डायरी सीपत थाने में भे दी।


वही जब पुलिस ने लड़की से बयान लिया तो लड़की ने बताया कि खुद से अपने ऊपर आग लगाई है। अब पुलिस इस मामले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें