महासमुंद : लोगो को शराब पिलाते एक व्यक्ति गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस को 25 अप्रैल 22 को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति धनसाय चखना सेंटर के पास बेमचा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम महासमुन्द के घटना स्थल धनसाय चखना सेंटर के पास ग्राम बेमचा गये. जहां पर आरोपी केश राम ध्रुव लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम केश राम ध्रुव पिता केसरी ध्रुव उम्र 45 साल पता ग्राम बेलसोंडा का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें