सांकरा : तेज रफ्तार मोटर सायकल ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक चा... - CG Sandesh

सांकरा : तेज रफ्तार मोटर सायकल ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 06 फरवरी 2022 को मोटर सायकल सुपर स्पेण्डर क्रमांक CG 06 GS 6389 के चालक पुरूषोत्तम पटेल साकिन देवसराल अपने मोटर सायकल को संत अन्ना स्कुल के आगे तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से आ रहे मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GL 7180 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मोटर सायकल चालक गंगाधर बरिहा उम्र 23 साल साकिन गिदपुरी थाना राजादेवरी एवं पीछे बैठा अमृत बरिहा उम्र 28 साल सा0 धमलपुर थाना राजादेवरी को चोट लगने पर ईलाज हेतु पिथौरा ले गये थे.

जहां मृतक गंगाधर बरिहा का मौत होने पर मर्ग जांच पर अपराध धारा 279,337,304ए भादवि का घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें