बसना : घर अंदर घुंसकर बेवजह तीन लोगो ने हाथ मुक्का एवं लाठी ... - CG Sandesh

बसना : घर अंदर घुंसकर बेवजह तीन लोगो ने हाथ मुक्का एवं लाठी से की मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम लोहारपाली में घर अंदर घुंसकर बेवजह तीन लोगो ने हाथ मुक्का एवं लाठी से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

रथबाई सिदार ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम लोहारपाली में रहती है, कि 24 अप्रैल 2022 को उसके पति रथराम सिदार रात में 09 बजे के आसपास गांव में हम लोगो को कोई समान नहीं देता कहकर बडबडा रहे थे इतना सुनते ही उसके पति के मामा का लडका श्रवन सिदार व उसकी पत्नि जयकुमारी, भानो सिदार द्वारा घर के अंदर घुंसकर बेवजह गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लाठी से उससे मारपीट किया है । मारपीट से उसके गर्दन हाथ पैर में दर्द हो रही है। घटना को गांव के पडोसी लोग देखे एवं सुने है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 457-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें