महासमुंद : 32 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ एक गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस को 26 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति गंजपारा महासमुन्द में अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस स्टाफ गंजपारा महासमुन्द में दबिश देकर एक व्यक्ति को पकडे जो अवैध रूप से शराब रखना बताया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम तुलसी दास मानिकपुरी पिता स्व0 लखन दास मानिकपुरी उम्र 41 साल साकिन वार्ड न0 19 गंजपारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताये।
आरोपी तुलसीदास मानिकपुरी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 32 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML शराब भरी हुई जुमला 5760 ML किमती 2560 रूपये जप्त किया गया। संदेही तुलसीदास मानिकपुरी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गवाहों के समक्ष विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें