महासमुन्द : बेटी को क्यो परेशान कर रहे हो कहने पर लोहे व शरा... - CG Sandesh

महासमुन्द : बेटी को क्यो परेशान कर रहे हो कहने पर लोहे व शराब के बाटल से हमला.

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बेमचा में बेटी को क्यो परेशान कर रहे हो कहने पर लोहे व शराब के  बाटल से हमला, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

लक्ष्‍मी देवार ने पुलिस को बतायी कि 26 अप्रैल 22 को सुबह वह और उसका छोटा भाई पवन देवार के साथ बेमचा की ओर कचरा बिनने गये थे, कचरा बीन कर वापस आते समय करीब 09.00 बजे शराब दुकान बेमचा के आगे डबरी के पास कुछ लडके उसे और उसका भाई को दौडा रहे थे.

तब वे लोग भागकर छुप गये, वही पर खडे पुनित देवार को बोले की उसके पापा को बुलाओ तब कुछ देर बाद उसके पापा रामेश्वर वहा पर आये और घटना के बारे मे बतायी, तो वह और उसके पापा रामेश्वर देवार शराब भट्टी के पास आये और वे लडके सोनू और उसके दोस्त को उसके पापा, तुम लोग मेरी बेटी को क्यो परेशान कर रहे हो कहने पर तुम बोलने वाला कौन होता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं लोहे जैसे वस्तु से एवं शराब बाटल से सोनू और उसके दोस्त उसके पिता रामेश्वर देवार के सिर मे वार कर चोट पहुचाया है, जिससे उसके पिता जी के सिर मे चोट लगकर खुन निकल रहा था, उसका छोटा भाई पवन देवार से भी मारपीट किया जिससे पवन देवार के दाहिने कान, हाथ मे चोटे आयी है। घटना को गुड्डी देवार, मनिषा देवार, धोधी देवार, कोंदी देवार देखे सुने बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें