सरायपाली : सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलते दो व्यक्ति गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलते दो व्यक्ति गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस को 26 अप्रैल 2022 को मुखबिर सूचना मिला कि झिलमिला चौक में श्यामलाल भोई नाम का व्यक्ति द्वारा आम रोड पर लोगो को रूपये पैसो का लालच देकर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लेकर अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये व्यक्ति को अवैध सट्टा पट्टी लिखते गवाह के समक्ष रंगे हाथो पकडकर आरोपी श्यामलाल भोई उम्र 60 वर्ष साकिन वार्ड नं0 08 झिलमिला के कब्जे से एक कोरा कागज में विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा एक नग सट्टा पट्टी व दांव में लगे नगदी रकम 1000 रू0, लिखने का एक डाट पेन मौके पर जप्त कर गवाहो के सामने सीलबंद कर किया गया।

इसी तरह मुखबीर से सूचना मिला कि झिलमिला चौक में दासरथी त्रिपाठी नाम का व्यक्ति अपने किराना दुकान में अवैध रूप से अंको से सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये कि सूचना पर जाकर घेराबंदी किया। जहां एक व्यक्ति अपने किराना दुकान में अंको से सट्टा खिलाते मिला जिसे पकडकर पुछताछ किये जिसने अपना नाम दासरथी त्रिपाठी पिता स्व0 श्यामसुन्दर त्रिपाठी उम्र 38 वर्ष साकिन बैतारी थाना सरायपाली का होना बताया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1000 रू0,एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ, एक नग डाट पेन को जप्त किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें