बस की चपेट में आया बाइक सवार 13 वर्षीय नाबालिग, सिर कुचलने से हुई दर्दनाक मौत
जशपुर। जिले के पत्थलांव से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ एक यात्री बस ने एक नाबालिग को बुरी तरह कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पत्थलगाव के रेस्ट हाउस पारा में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस पारा निवासी ताजुद्दीन अंसारी का 13 वर्षीय बेटा मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाबालिग का सिर बस के पहिये से बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की कार्रवाई कर रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें