तुमगाँव : अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत. - CG Sandesh

तुमगाँव : अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत.

तुमगाँव थाना अंतर्गत कांपा तिराहा के आगे अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक चालक की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गजानंद निषाद ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल 2022 को उसे ग्राम सरपंच गोर्वधन बांधे ने फोन से बताया कि तुम्हारे भाई गजन्तु निषाद का NH 53 रोड ग्राम कांपा तिराहा के आगे रोड में एक्सीडेंट हो गया है जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लेकर गये हैं सूचना प्राप्त होने पर अपने भाई हेमंत निषाद एवं गांव के ही तिरूपति बालाजी निषाद के साथ शासकीय अस्पताल तुमगांव आये जहां उसके भाई गजन्तु निषाद का ईलाज के दौरान मौत हो गया है ।

उसका भाई गजन्तु निषाद सब्जी मण्डी तुमगांव में सब्जी बेचकर टीवीएस सुपर एक्सल मोटरसायकल बिना नंबर से वापस घर ग्राम मुढेना आ रहा था कि NH 53 रोड ग्राम कांपा तिराहा के आगे अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही तथा उपेक्षापूर्ण चलाकर उसके भाई को एक्सीडेंट करने से घायल होने से ईलाज के दौरान मौत हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें