CG NEWS : माँ-बेटे ने की आत्महत्या, एक साथ फांसी लगाकर दी जा... - CG Sandesh

CG NEWS : माँ-बेटे ने की आत्महत्या, एक साथ फांसी लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह

बिलासपुर। न्यायधानी में माँ-बेटे ने एक साथ फ़ासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का शव एक ही फंदे में लटका हुआ मिला है। खबर है कि आर्थिक तंगी के कारण दोनों ने ऐसा कदम उठाया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। मृतकों की पहचान कृष्णा बाई मानिकपुरी, अशोक दास के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों माँ बेटे ग्राम कलारतराई में रहते थे। दोनों मजदूरी कर के अपना गुजारा करते थे। मंगलवार सुबह होने के बाद भी दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर पिता ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई आहट सुनाई नहीं दी। कुछ देर बाद उनके पिता ने पड़ोसी बच्चे को बुलाकर रोशनदान से अंदर भेजा, तब मां-बेटे की लाश फंदे पर लटक रही थी।

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जांच में पता चला है कि परिवार आर्थिक तंगी से परेशान थे। इसलिए दोनों ने आइसकदम उठाया। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि युवक भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। दरअसल, उसने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था, जिसकी हर सप्ताह उसे किस्त जमा करना पड़ता था। किस्त की राशि जमा नहीं कर पाने के कारण वह बहुत परेशान रहता था। इसके साथ ही उसकी तबीयत भी खराब रहती थी। बहरहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें