बसना : दुकान के सामने अवैध शराब पिलाते दो व्यक्ति गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 26 अप्रैल 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खरोरा का साखीराम डडसेना नामक व्यक्ति अपने दुकान के सामने आम गली में लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस की टीम मुखबीर के निशानदेही पर ग्राम खरोरा गया जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम साखीराम डडसेना पिता सोनाराम डडसेना उम्र 58 साल थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब का 180 एमएल का खाली शीशी, दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम खरोरा में शोभाराम यादव नामक व्यक्ति अपने दुकान के सामने आम गली में लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कराते मिला. पुलिस स्टाफ मुखबीर के निशानदेही पर ग्राम खरोरा गया जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम शोभाराम यादव पिता गुलाब सिंग यादव उम्र 45 साल निवासी खरोरा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब का 180 एमएल का खाली शीशी, दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.
आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।