जशपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान गिरा टेंट, दूल्हा... - CG Sandesh

जशपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान गिरा टेंट, दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग घायल

जिले में आज दोपहर तूफान आने की वजह से सन्ना तहसील मुख्यालय में लगाया गया पंडाल धराशायी हो गया। इस दौरान पंडाल मे देखते ही देखते भगदड़ मच गई। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में पंडित, दूल्हे- दुल्हन और उनके परिजन सहित 8 लोग घायल हो गए।

यहां आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे 53 जोड़ों ने विवाह के लिए अपना पंजीकरण कराया था। घायलों को इलाज के लिए सन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अचानक आई तेज हवा के चक्रवात को घटना का कारण बताया जा रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें