तुमगाँव : अस्पताल के सामने से मोटर सायकल चोरी.
तुमगाँव थाना अंतर्गत अस्पताल परिसर के सामने से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
यशवंत कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल 2022 को वह अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GA 8210 से अपने ससुराल ग्राम खैरझिटी से तुमगांव आया था, अपने मोटरसायकल को शासकीय अस्पताल परिसर तुमगांव में प्रात: करीबन 10.30 बजे खडी कर बस से रायपुर अपने निजी काम से गया था.
शाम करीबन 07.00 बजे वापस शासकीय अस्पताल तुमगांव आकर देखा तो उसकी मोटरसायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GA 8210 नहीं खडी थी, जिसका आसपास पता तलाश किया पता नहीं चला । उसकी मोटरसायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GA 8210 कीमती करीबन 15,000 रूपये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें