तुमगाँव : शराब के नशे में दो भाइयो से मारपीट कर किया ब्लेड स... - CG Sandesh

तुमगाँव : शराब के नशे में दो भाइयो से मारपीट कर किया ब्लेड से हमला.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला में शराब के नशे में दो भाइयो से मारपीट कर किया ब्लेड से हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

खूबचंद साहू ने पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल 2022 को रात्रि करीबन 10.15 बजे उसका चचेरा छोटा भाई देवेन्द्र साहू शीतला चौक ग्राम अछोला में मोबाईल से बात कर रहा था वह भी शीतला चौक के पास खडा था.

उसी समय गांव का प्रेमलाल साहू शराब के नशे में आया और वहां गाली गलौच कर रहा था जिसे उसका चचेरा छोटा भाई मना किया तो उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर रहा था जिसे देखकर उसके द्वारा मना करने पर प्रेमलाल साहू उसे बोला कि तुम कौन होते हो मुझे मना करने वाले कहकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच् कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे ब्लेड से उसे मारा जिससे उसके बाएं कंधे में चोट आयी है । घटना को करन साहू, राहुल साहू देखे सुने व बीच बचाव किये हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें