खल्लारी : बोलोरो ने मोटर सायकल को मारी टक्कर, दो घायल. - CG Sandesh

खल्लारी : बोलोरो ने मोटर सायकल को मारी टक्कर, दो घायल.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम मोहंदी के पास बोलोरो ने मोटर सायकल को मारी टक्कर, दो घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पुनम सिंग दीवान ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल 2022 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GL 4200 से अपनी लडकी कु. कुनिका दीवान, कु. ममता दीवान के साथ घरेलु कार्य से महासमुंद गये थे। महासमुंद से वापस घर ग्राम मोहंदी आ रहे थे करीब 2.30 बजे जागृति साल्वेड आईल प्लांट ग्राम मोहंदी के पास पहुंचे थे कि उसी समय मोहंदी की ओर से आ रही बोलोरो पीकप वाहन क्रमांक CG 06 GD 6914 के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GL 4200 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे उसके गाडी में बैठे उसकी लडकी कु. कुनिका दीवान के दाहिने पैर के घुटना में एवं कु. ममता के दाहिने पैर में चोट लगा है तथा उसे किसी प्रकार का चोट नहीं लगा है और मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। तत्काल डायल 112 एवं एम्बुलेंस 108 को फोन किया । 112 व 108 के पहुंचने पर ईलाज के लिए एम्बुलेंस 108 में जिला चिकित्सालय महासमुंद लेकर गये डाक्टर द्वारा चेक करने के बाद रिफर करने पर दीवान हास्पिटल भाठागांव रायपुर में भर्ती कराये है। जहां पर दोनो लडकियों की ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलोरो पीकप वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें