बसना : 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार.
बसना पुलिस को 28 अप्रैल 2022 को मुखबिर के सूचना पर आरोपी विलास कुमार राणा पिता गजेंद्र राणा उम्र 38 साल साकिन साल्हेझरिया थाना बसना छ0ग0 से एक सफेद रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर व एक दो लीटर वाली हरा रंग की प्लास्टिक बाटल में 01 लीटर देशी महुआ शराब कुल जुमला करीबन 06 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1200 रूपये, व एक मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 06 GB 9286 कीमती करीबन 25000 रूपये कुल जुमला 26200 रूपये को जप्त किया गया. आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
इसी तरह बसना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गढपटनी में क्षीरसागर सोनी नामक व्यक्ति अपने घर के सामने आम रोड में लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के निशानदेही पर पथरला गया जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम क्षीरसागर सोनी पिता स्व. जैनकुमार सोनी उम्र 24 साल निवासी गढपटनी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया. आरोपी के कब्जे से 01. दो नग गोवा अंग्रेजी शराब का 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है, 2. दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी जितेन्द्र बरिहा का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।