बसना : गाली गलौच करने से मना करने पर की डंडे से पिटाई.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम मेदनीपुर में गाली गलौच करने से मना करने पर की डंडे से पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रामचन्द्र भोई ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्ते का नाती जश्वनी भोई आये दिन नशे के हालत में गाली गलौच करता है । 29 अप्रैल 22 को उसकी बहु बनीता भोई खेत तरफ जा रही थी कि घर के सामने जश्वनी भोई गाली गलौच कर रहा था जिसे वह बोला कि महिला जा रही है क्यों गाली दे रहा है कहने पर उसके पास आकर उसे अश्लील गाली गलौच कर डंडा से मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिया उसी समय बालाराम मलिक भी आया तो उसको भी गला पकड रहा था । डंडा से मारपीट करने से उसके बांए हाथ में चोंट लगा है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें